Murder Case : खूनी खेल , छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या

Murder Case

Murder Case

Vivek Vihar Fire News : मौत का तांडव , विवेक विहार में भीषण आग से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

मारपीट शुरू हुई, फिर अचानक हमला

जानकारी के मुताबिक, इलाके में पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार रात झगड़ा बढ़ गया। बदमाशों ने छोटे भाई को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बड़ा भाई दौड़ता हुआ पहुंचा। उसने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन हालात काबू से बाहर थे। हमलावरों ने उसे ही निशाना बना लिया। तेज धारदार चापड़ से गर्दन पर वार। हमला इतना तेज था कि युवक संभल नहीं पाया। मौके पर ही गिर पड़ा। कुछ सेकंड। और सब खत्म।

थाने का घेराव, गुस्से में परिजन

वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजन और स्थानीय लोग सीधे थाने पहुंच गए। गुस्सा साफ दिख रहा था। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क पर आवाजें तेज थीं। माहौल भारी था।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।

About The Author