कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात्रि को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड करके बिलासपुर जाने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रेलरों को सिरकी मोड़, दीपका के पास पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि तीनों ट्रेलरों में कुल 57 टन चोरी का कोयला अवैध रूप से लादा गया था। इसके बाद थाना दीपका में अपराध संख्या 168/2026 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वालों में कोयला लोडिंग करवाने वाला, ट्रांसपोर्टर, कोयला खरीदने वाला और सभी चालक शामिल हैं। सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त घटना से संबंधित कोयला जिनकी भी सहभागिता से आ रहा है, जिसकी भी सहभागिता के माध्यम से ट्रांसपोर्टिंग हो रहा है तथा जिसके लिए जा रहा था जो भी इसघटना में संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।

About The Author