ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर चोरी का प्रयास, पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक स्थित अग्रवाल मेडिकोज में बीती रात चोरी का प्रयास सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान के सामने लगे एसी के आउटडोर यूनिट पर हाथ साफ करने की कोशिश की। हालांकि पूरी तरह चोरी सफल नहीं हो सकी, लेकिन इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रोजाना घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। वहीं, आसपास बन रहे नए मकानों से लोहे के सामान और बिजली के तार काटकर ले जाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
व्यापारियों और रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके।















