CG NEWS : खेल-खेल में दर्दनाक हादसा’ तालाब में डूबीं जुड़वा बहनें की मौत , गांव में मातम का माहौल

CG NEWS : सक्ती/बाराद्वार, 29 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बाराद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लवसरा में दो जुड़वा बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से पीड़ित परिवार समेत पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार, लवसरा गांव की रहने वाली दो मासूम जुड़वा बहनें बुधवार को अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बच्चे पास ही स्थित गांव के तालाब की ओर चली गईं। बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे खेलते समय अचानक एक बहन का पैर फिसल गया और उसे बचाने की कोशिश में दूसरी बहन भी गहरे पानी में समा गई।

High Court Summer Vacation 2026 : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की तैयारी , छुट्टियों से पहले पेंडिंग फाइलों को निपटाने की वकीलों में मची होड़

ग्रामीणों ने देखा तैरता हुआ शव

काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच तालाब की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर पानी की सतह पर तैरते हुए मासूमों के शवों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

क्षेत्र में शोक की लहर

एक साथ दो मासूम बेटियों की अर्थी उठने की खबर ने लवसरा गांव के हर शख्स की आंखें नम कर दी हैं। परिजनों का बुरा हाल है और वे सुध-बुध खो बैठे हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही बाराद्वार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक दर्दनाक दुर्घटना है और मामले की मर्ग जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author