निगम का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को

कोरबा 28 अप्रैल 2026 – नगर पालिक निगम केारबा का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा में आयोजित किया गया है। निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में आयोजित उक्त विशेष सम्मिलन में महिला सशक्तीकरण हेतु संचालित जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम की महत्ता पर विशेष चर्चा की जाएगी तथा सदन द्वारा संकल्प पारित किया जाएगा।

समाचार
01 मई को बंद रहेगा पशुवध कार्य
कोरबा 28 अप्रैल 2026 – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 01 मई 2026 को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। उक्त तिथि में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 01 मई को बुद्ध पूर्णिमा के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों केा दिए गए हैं। उक्त तिथि में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author