CG New Excise Policy 2026 , रायपुर — CG Liquor Policy 2026 में बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य में अब देशी, विदेशी और कम्पोजिट शराब दुकानों से जुड़े अहातों का आवंटन ऑनलाइन होगा और यह प्रक्रिया ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर चलेगी। (लाइसेंसी अहाता) आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया है कि इच्छुक निविदादाता 20 मई से 15 मार्च 2027 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। निविदा जमा करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी। सफल पंजीकरण के बाद, आवेदक को मोबाइल नंबर और ईमेल पर पंजीकरण संख्या भेजी जाएगी, जो भविष्य में चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगी।
विभागीय निर्देश के मुताबिक, अब ऑफलाइन प्रक्रिया खत्म। स्क्रीन पर क्लिक, आवेदन दर्ज—और स्लॉट बुक। जो पहले पहुंचेगा, वही मौका ले जाएगा। यह बदलाव सीधे तौर पर पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है।पहले जहां आवंटन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते थे, वहीं अब डिजिटल ट्रैकिंग और टाइम-स्टैम्प से पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड में रहेगी।
कौन कर सकेगा आवेदन?
लाइसेंसधारी विक्रेता और पात्र आवेदक
निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन जरूरी
दस्तावेज अपलोड और सत्यापन अनिवार्य
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगी, जिससे किसी भी तरह की मैनुअल हस्तक्षेप की गुंजाइश कम हो जाएगी।
Paras Jain, Editor of Nagar Darpan News, delivering insightful journalism with a focus on local and regional news. Stay informed with his expert reporting and analysis.