डीएवी खरमोरा कोरबा के छात्रों ने सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के इन परिणामों में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दिया। कक्षा 10वीं में सृजल देवांगन ने 94.00% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सृजल देवांगन ने सामाजिक विज्ञान में 98 और गणित विषय में 95 अंक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं, रिया तांबोली ने 87.80% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सरबजीत साहनी 84.40% अंकों के साथ विद्यालय की वरीयता सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

बोर्ड परीक्षा के परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रमुख रूप से आनंदी राय और पल्लवी चंद्रा ने 82.00%, मंजीत सिंह रत्नाकर ने 74.00% तथा स्वालेहा आफरीन ने 71.40% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनके साथ ही ऋषभ जायसवाल (69.20%) और रचित कुमार यादव ने (63.60%) अंक हासिल किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और स्कूल परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी निरंतरता और अनुशासन का परिणाम है। श्री मुखर्जी ने सभी मेघावी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बोले मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।















