CG NEWS : नितिन भंसाली का डरावना अनुभव , लिफ्ट के दरवाजे खुलते ही बोले- ‘यह मैनेजमेंट की सनक है’

CG NEWS

CG NEWS

एक ही हफ्ते में दूसरी बड़ी वारदात

सोमवार, 20 अप्रैल को इसी टावर की लिफ्ट में IAS ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक फंसी रही थीं। उस समय लिफ्ट में न तो रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अभी उस घटना की जांच चल ही रही थी कि बुधवार को नितिन भंसाली के साथ भी वही हुआ। भंसाली जिम जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे, तभी तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट मंजिल के बीच में ही रुक गई।

भंसाली ने बताया कि लिफ्ट के अंदर इमरजेंसी अलार्म तक काम नहीं कर रहा था। उन्होंने चिल्लाकर बाहर मौजूद लोगों को संकेत दिया, जिसके बाद गार्ड ने मैन्युअली लिफ्ट के गेट को अनलॉक किया। इस घटना ने टावर के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की पोल खोलकर रख दी है। इतने बड़े कमर्शियल हब में बुनियादी सुरक्षा सुविधाओं का अभाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

About The Author