कोरबा में DECON DATA SERVICES का भव्य शुभारंभ आज

कोरबा। शहर के पावर हाउस रोड स्थित अभिनंदन कॉम्प्लेक्स में आज 20 अप्रैल 2026 को DECON DATA SERVICES (A Complete Computer Shop) का भव्य शुभारंभ आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगा।

संस्था के संचालक भीम कुमार गुप्ता एवं प्रेम प्रकाश गुप्ता ने शहरवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि यह कंप्यूटर शॉप आधुनिक तकनीकी सेवाओं एवं उत्पादों की पूर्ण सुविधा प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

About The Author