कोरबा में तेज रफ्तार कार ने मारी मोबाइल शॉप में टक्कर, बड़ा हादसा टला

कोरबा के सोनालिया पुल के पास आज सुबह एक लापरवाहीपूर्वक चल रही कार अचानक अनियंत्रित होकर एक मोबाइल शॉप में घुस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक तेज गति में वाहन चला रहा था, जिससे उसने नियंत्रण खो दिया और सीधे दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहर लगे बोर्ड, सामान और कांच को नुकसान पहुंचा।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

About The Author