कोरबा बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, EE रोशन वर्मा का तबादला, राजेश चौहान संभालेंगे जिम्मेदारी

कोरबा। जिले के बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (EE) रोशन वर्मा का तबादला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह राजेश चौहान को कोरबा शहर का नया कार्यपालन अभियंता नियुक्त किया गया है। इस आदेश के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।

प्रशासनिक कसावट की दिशा में कदम
जानकारों के अनुसार यह बदलाव बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किया गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है, ऐसे में नए अधिकारी के सामने कई अहम चुनौतियां होंगी।

नए EE के सामने बड़ी जिम्मेदारी
नव नियुक्त EE राजेश चौहान के सामने शहर में निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करना, समय पर मेंटेनेंस कार्य कराना और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। इसके अलावा ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और फॉल्ट जैसी समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

रोशन वर्मा के कार्यकाल पर चर्चा
वहीं, रोशन वर्मा के कार्यकाल को लेकर भी विभाग में चर्चाएं जारी हैं। उनके ट्रांसफर के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस बदलाव को विभागीय सुधार की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

जल्द संभालेंगे पदभार
ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद चार्ज लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि राजेश चौहान जल्द ही अपना पदभार संभालकर शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू करेंगे।

About The Author