डीएवी खरमोरा कोरबा में ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन

आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा के विद्यालय प्रांगण में ग्रेजुएशन डे अर्थात शैक्षणिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट का घोषणा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कक्षा एलकेजी से लेकर नौवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को रिपोर्ट कार्ड, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्राचार्य मुखर्जी द्वारा बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस कड़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में एल.के.जी से नेमत अंजुम, लाव्या पटवा एवं दक्षिता जालटारे; यू.के.जी से अदिति नंदी, अद्विका श्रीवास, हिमांशु साहू एवं छायांक कुमार सोनी; कक्षा 1 से अफसा परवीन, अंकित कुमार, हिमांशी साहू, रूपांजलि एवं इमरान खान (नलिन्या साहू); कक्षा 2 से अफ्फान हैदर अंसारी, अंशु घोष एवं अमृतांश सिंह; कक्षा 3 से नाव्या अजमानी, भावेश साहू, वैष्णवी कुशवाहा एवं समृद्धि सिंह; कक्षा 4 से लीसा कंवर, अंशिका पाण्डेय, प्रकृति अग्रहरी एवं अभिमन्यु व्यास; कक्षा 5 से चिन्मय विश्वकर्मा, श्रेजल सिंह, निक शर्मा, सिमरत कौर, उन्नति खन्ना एवं लवी पटेल; कक्षा 6 से मुस्कान तम्बोली, तृषा कुर्रे एवं सेजल साहू; कक्षा 7 से गीतांश ओझा, सिद्धांत शर्मा एवं सिद्धि शर्मा; कक्षा 8 से अलीशा शाह, हरकीरत कौर एवं आराध्या शर्मा; कक्षा 9 से कृषन कुमार शर्मा, प्राप्ति बर्मन एवं तमन्ना बर्मन तथा कक्षा 11 से खुशबू बघेल, नीलिमा सिदार एवं अभिषेक रंजन तिवारी प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
इसके अतिरिक्त छात्रों को सिल्वर जोन ओलंपियाड में अव्वल स्थान रखने वालों को भी प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वालों को भी मंच पर प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया गया। अधिकतम अटेंडेंस तथा मोस्ट केयरिंग पेरेंट्स का भी प्रमाणपत्र छात्रों एव उनके अभिभावकों को दिया गया। बच्चों के सतत विकास में शिक्षक तथा माता-पिता दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। छात्रों की प्रगति एवं उन्नति में शिक्षक तथा अभिभावक एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। यही बच्चे आगे चलकर देश की उन्नति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। यही बच्चे हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। किसी कवि ने क्या खूब लिखा है, इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के, यह देश है हमारा नेता तुम्हीं कल के। इसी पृष्ठभूमि पर आज के ग्रेजुएशन डे का आयोजन कर छात्रों एवं अभिभावकों को विभिन्न क्षेत्रों में मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने अपने वक्तव्य में अभिभावकों छात्रों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि परीक्षाएं एवं परीक्षा-परिणाम ज्ञान की कसौटी नहीं है, किंतु कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र तथा मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों से प्रेरित होकर परिश्रम करें। कहा जाता है कि असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है। इसलिए असफलता से निराश होकर नहीं बैठना चाहिये बल्कि सफलता प्राप्त करने के लिए दोगुने उत्साह के साथ प्रयास करना चाहिए। सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती हैं।
यह समारोह न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक प्रेरणादायक कदम भी सिद्ध हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमन्तो मुखर्जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें अभिभावकों एवं शिक्षकों का समान योगदान होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी अभिभावकों को विद्यालय आने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया एवं छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस समारोह का समापन किया एवं नए सत्र 2026-2027 जो एक अप्रैल 2026 से शुरू होगी उसके लिए शुभकामनाएं दी। इस समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षकों, अभिभावकों तथा चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

About The Author