सूने मकान में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कोरबा। “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत मानिकपुर चौकी पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी सहित करीब 2-3 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 से 12 मार्च के बीच अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सतनामी, देवेंद्र धीवर उर्फ अंडा और आकाश यादव शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद चोरी का सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।















