• nagardarpannews

छत्तीसगढ़ में खेलों का महाकुंभ ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज, रायपुर-बस्तर-सरगुजा बनेंगे केंद्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ की पावन धरा आज एक ऐतिहासिक गौरव की साक्षी बनी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मशाल प्रज्वलित कर इस राष्ट्रीय खेल उत्सव की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

देशभर से जुटे 2500 जनजातीय खिलाड़ी

इस खेल महाकुंभ में भारत के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन केवल खेल स्पर्धा नहीं, बल्कि भारत की विविध जनजातीय संस्कृति और खेल कौशल के मिलन का एक अनूठा मंच है।

  • प्रमुख खेल विधाएं: तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, हॉकी और रग्बी।

  • आयोजन की अवधि: 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक।

  • तीन प्रमुख केंद्र: रायपुर के अलावा, जनजातीय संस्कृति के केंद्र बस्तर और सरगुजा में भी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

प्रतिभाओं को निखारने का ‘संकल्प’

शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करने और खेल अधोसंरचना (Infrastructure) को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों के बच्चों में नैसर्गिक खेल प्रतिभा है, जिसे ‘खेलो इंडिया’ जैसे आयोजनों से नई उड़ान मिलेगी।”

About The Author