कोरबा में एनजीएसएल व छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी की सराहनीय पहल, सेवाश्रम में कराया रंग-रोगन व सामग्री वितरण
कोरबा, छत्तीसगढ़ एनजीएसएल (एनटीपीसी जी ई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) कोरबा के सीएसआर मद से एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त प्रयासों से कोरबा स्थित अपना घर सेवाश्रम में रंग-रोगन एवं आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस पहल के माध्यम से आश्रम में रह रहे विक्षिप्त एवं जरूरतमंद आश्रितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया गया। रंग-रोगन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने से आश्रम का वातावरण अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं प्रेरणादायक बना, जिससे वहां निवास कर रहे लोगों में नई ऊर्जा एवं खुशी का संचार हुआ।
कार्यक्रम में एनजीएसएल (एनटीपीसी जी ई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) की सीएसआर टीम से मुख्य रूप से श्री कान्तवरप ब्रह्मानंद राव (प्रमुख, मानव संसाधन), श्री राहुल राय (सीएसआर प्रमुख), श्री पुष्पेंद्र वर्मा, श्रीमती पूजा जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी की ओर से संस्था के अध्यक्ष श्री राणा मुखर्जी, सचिव श्री दत्ता जी, सह सचिव श्री विजय राठौर एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। संस्था द्वारा एनजीएसएल टीम का शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया एवं उनके इस सराहनीय एवं समाजोपयोगी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी ने एनजीएसएल टीम के इस पुण्य एवं सार्थक कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















