लायंस क्लब द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण

सतना: अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड्स द्वारा दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे स्थानीय भटनवारा स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु के 95वें शहीद दिवस पर शहीदों की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जोन चेयरपर्सन लायन धर्मेंद्र सेन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल, डि.3233 सी (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) के सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पवन मलिक रहे, एवं अध्यक्षता पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन आलोक त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि अशोक प्रताप सिंह, लायन एड मकसूद अहमद, लायन विनय त्रिपाठी, लायन जसविंदर सिंह भाटिया ‘बब्बल’ रहे। संचालन लायंस अध्यक्ष लायन शैलेन्द्र त्रिपाठी ने किया। क्लब सचिव लायन आशीष डी केशरवानी ने बताया कि विद्यालय प्राचार्य रामसिया प्रजापति एवं प्रधानाध्यापक सत्यव्रत त्रिपाठी की विशेष उपस्थित में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में अमर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने देशभक्ति नारे लगाए।

शहीदों के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना उद्देश्य
मुख्य अतिथि लायन पवन मलिक ने बताया कि विद्यालयों में शहीदों की प्रतिमायें स्थापित करने का उद्देश्य देश के भावी कर्णधारों को शहीदों के बलिदान एवं हिन्दुस्तान के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है।

9 विद्यालयों में प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी
लायन पवन मलिक ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा लगातार आठवें वर्ष शहीद दिवस पर 23 मार्च को शहीदों की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। इससे पूर्व 2018 में शासकीय विद्यालय खूंथी, 2019 में शासकीय विद्यालय महादेवा, 2020 में शासकीय विद्यालय प्रेम नगर, 2021 में शासकीय हाई स्कूल धवारी, 2022 में शासकीय कन्या धवारी विद्यालय, 2023 में शासकीय हाई स्कूल सिविल लाइन, 2024 में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय वेंकट क्र. 1 सतना, 2025 में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय वेंकट क्र. 2 सतना, 2026 में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटनवारा, में शहीदों की प्रतिमा स्थापित की गई।

यह रहे उपस्थित
लायंस क्लब के सचिव लायन आशीष डी केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन मलिक, आलोक त्रिपाठी, अशोक प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सेन, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, पीएमजेएफ लायन जय कुमार जैन, एड मकसूद अहमद, जसविंदर सिंह भाटिया बब्बल, कृष्ण कुमार द्विवेदी, आशीष डी केसरवानी, रामसिया प्रजापति, सत्यव्रत त्रिपाठी, रविंद्र नाथ पांडे, छोटे लाल सिंह, कृष्ण चतुर्वेदी, नीतू आहूजा, प्रवीण कुमार मिश्रा, उर्वशी सोनी, राम रुचि मिश्रा, विनीता रावत, बृजेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष द्विवेदी, सुषमा वर्मा, रीता तिवारी, अजय प्रताप सिंह, सीमा गर्ग, श्रवण चतुर्वेदी, अजय तिवारी, द्वारिका प्रसाद, सुरेश प्रसाद मिश्रा, दशरथ प्रसाद, शेर सिंह कश्यप, मीणा त्रिपाठी, देवेश कुमार बुनकर, मनोज कुमार वर्मा, रविंद्र गौतम, आदि उपस्थित रहे।

About The Author